संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन ने डी.आर.ओ. को हटाने और भ्रष्टाचार की जांच की उठाई मांग
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन कानपुर नगर की एक अहम बैठक जलकल विभाग में यूनियन अध्यक्ष सुनील सुमन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में यूनियन के संरक्षक बी.एल. गुलाबिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि विकास भवन के पंचायत राज विभाग में विगत 16 वर्षों से तैनात डी.आर.ओ. (जिला रोजगार अधिकारी) अवैध रूप से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। आरोप है कि डी.आर.ओ. द्वारा महिलाओं व दिव्यांग कर्मचारियों को नियमों के विरुद्ध नियुक्ति से वंचित किया गया और मनमाने ढंग से बिना साक्षात्कार चयन कर पदस्थापन किया गया।
बैठक में बताया गया कि डी.आर.ओ. द्वारा लगातार एक ही ग्राम पंचायत में नियुक्ति दी जाती रही है और इसी प्रक्रिया में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार हो रहा है। यूनियन ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायतों के बावजूद न तो डी.आर.ओ. का स्थानांतरण हुआ, न ही उनके खिलाफ कोई जांच कार्रवाई की गई। ऐसे में कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि पंचायत राज मंत्री और मुख्यमंत्री से डी.आर.ओ. को तत्काल हटाने और सफाई कर्मचारियों की संपत्ति की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर संरक्षक बी.एल. गुलाबिया, मंत्री सुशील सागर, उज्मा अली शाह, सुनीता देवी, नूपुर कुमार, सनी, अनीश, संदीप, सूरज, शिखर, हिफ़सात, प्रसांत गंगवार सहित कई कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

जीआईसी चुन्नीगंज में आकार ले रहा 4.92 करोड़ का इंडोर मिनी स्टेडियम, समयबद्ध निर्माण के निर्देश
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम बनकर तैयार, इसी माह होगा लोकार्पण
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन अकबरपुर में होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रिश्ते में न पड़े गांठ, विवाह से पहले मिलेगा संवाद का मंत्र, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र का शुभारंभ
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई
अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके 