जन्माष्टमी स्पेशल: बच्चों ने सीखी मटकी सजाना और पेपर से बांसुरी बनाना
आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप में बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरा रंग।
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
दिनांक 30 जुलाई 2025 को जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका, विकास नगर, कानपुर (जय नारायण विद्या मंदिर परिसर) में “जन्माष्टमी स्पेशल आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह विशेष कार्यशाला विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें बच्चों ने पारंपरिक कला को आधुनिक रचनात्मकता के साथ सीखने का अनुभव किया।
कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस वर्कशॉप में बच्चों को न केवल मिटकी सजाने की कला सिखाई गई, बल्कि पुराने पेपर से सुंदर बांसुरी बनाना भी सिखाया गया। यह कार्यशाला पिडीलाइट से आईं सीनियर ट्रेनर सीमा मैम द्वारा संचालित की गई, जिन्होंने बच्चों को बेहद रोचक तरीके से कला की बारीकियां सिखाईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, पारंपरिक त्योहारों के प्रति प्रेम और पर्यावरण के प्रति जागरूकता जगाना रहा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक मिटकी को रंग-बिरंगे रंगों, चमकदार मोतियों और पारंपरिक डिज़ाइनों से सजाया। वहीं पुराने पेपर्स को पुनः उपयोग में लाते हुए सुंदर बांसुरियां बनाईं, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम के अंत में चयनित उत्कृष्ट कलाकृतियों और बांसुरी निर्माण में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों को न सिर्फ प्रेरणा मिली बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विशेष रूप से प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 