डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने की संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की जांच

कानपुर नगर, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा डीएचएस की बैठक में सीएमओ को संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के क्रियान्यवन की जमीनी हकीकत जांचने तथा कार्य में रुचि नहीं लेने वाली आशा, एएनएम को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वृहद जांच अभियान संचालित किया।
डीएम द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.हरिदत्त नेमी ने आज अपराह्न 2:50 बजे गीता नगर स्थित डीटीसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम और दस्तक अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि छोटा लखनपुर की रजनी शुक्ला, भीमनगर की रंजना दीक्षित व स्वराज नगर की शोभा खरवार अभियान में लापरवाह पाई गई हैं। इन क्षेत्रों में न भ्रमण किया जा रहा है, न लोगों को जानकारी दी जा रही है।
सीएमओ ने निर्देश दिए कि संबंधित आशाओं को सचेत किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वे रोज भ्रमण कर जरूरी जानकारी लोगों को दें। कार्य में शिथिलता पर कार्रवाई की संस्तुति सहित रिपोर्ट कार्यालय में भेजी जाए।
2. सी०एच०सी० बिधनू भ्रमण – डॉ० यू० बी० सिंह (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी)
• क्षेत्र की आशाओं को दस्तक अभियान संबंधी प्रशिक्षण एवं वन-पेजर की जानकारी दी गई।
• कमजोर प्रदर्शन वाले टीकाकरण सत्रों की आशाओं को कठोर निर्देश दिए गए।
• कार्य में रुचि न लेने वाली आशाओं को अंतिम चेतावनी देते हुए चेतावनी पत्र प्रदान किए गए।
3. डी०टी०सी० कैण्ट भ्रमण – डॉ० रमित ए० के० रस्तोगी (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी)
• आशाओं द्वारा किए जा रहे घर-घर सर्वे कार्यों की समीक्षा की गई।
• क्षेत्र में ओआरएस व जिंक की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा इसकी रिपोर्टिंग गूगल शीट / पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए।
• सुमन दीक्षित, नीता, सावित्री, सुमन (आशा), विभा और आयुषी (ए०एन०एम०) के विरुद्ध कार्यवाही हेतु संस्तुति करते हुए पत्रावली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को प्रेषित की गई।
4. डी०टी०सी० हरजिंदर नगर निरीक्षण यहां कार्यरत चार ए०एन०एम० —
• मीना कुमारी, टनीता, उर्मिला कुशवाहा, श्रंजना तथा चार आशाएं —
• गजाला, कंचन, रीना, मीनाक्षी शुक्ला द्वारा लगातार कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण कार्यवाही हेतु संस्तुति की गई।