वीरांगना फूलन देवी और पूर्व सांसद चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण
कानपुर, आज समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय नवीन मार्केट परेड में वीरांगना फूलन देवी और पूर्व सांसद चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जिलाध्यक्ष मुनींद्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कानपुर के चौधरी हरमोहन सिंह यादव ने गरीबों शोषित, किसानों के मसीहा के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि फूलन देवी पर सरकार ने बिना मुकदमा चलाए ग्यारह साल तक जेल में रखा । फूलन देवी को मुलायम सिंह यादव की सरकार ने सन 1994 में रिहा कर दिया। समाजवादी पार्टी ने उनको पार्टी से टिकट दिया और वह सांसद चुनी गई। एक राजनीतिज्ञ बन चुकीं फूलन देवी अपनी हत्या होने तक संसद सदस्य के रूप में कार्यरत रहीं। वह मल्लाह उपजाति की महिला थी जो उत्तर प्रदेश राज्य के एक गांव में गरीबी में पली बढी थीं। उनका परिवार एक भूमि विवाद में हार गया था जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। दिल्ली अपने आवास से संसद भवन जाने पर रास्ते में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजाराम पाल पूर्व सांसद सतीश निगम पूर्व विधायक, जितेन्द्र कटियार,आर के सिंह एडवोकेट, चंद्रशेखर यादव विधानसभा अध्यक्ष कल्याणपुर सुजीत सिंह उपाध्यक्ष कल्याणपुर,रघुनाथ सिंह, मगन सिंह भदौरिया, योगेश कुशवाह, किशन लाल गौतम, योगेश वर्मा, रणधीर सिंह (साधू यादव), आशीष चौबे, चंदी पासी, नरेन्द्र सिंह, संतोष यादव, ओमकार सिंह, राजेश सरस एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।

मख़दूम शाह आला रहमतुल्लाह अलैह का 768 वाँ सालाना उर्स मनाया गया
जीआईसी चुन्नीगंज में आकार ले रहा 4.92 करोड़ का इंडोर मिनी स्टेडियम, समयबद्ध निर्माण के निर्देश
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम बनकर तैयार, इसी माह होगा लोकार्पण
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन अकबरपुर में होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रिश्ते में न पड़े गांठ, विवाह से पहले मिलेगा संवाद का मंत्र, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र का शुभारंभ
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई 