भारतीय बाल रोग अकादमी ने विश्व ओआरएस सप्ताह पर डायरिया को लेकर दिए विशेष टिप्स
विश्व ओ.आर.एस. सप्ताह के अंतर्गत बच्चों और माताओं में डायरिया से बचाव हेतु जागरूकता
भारतीय बालरोग अकादमी, कानपुर द्वारा विश्व ओ.आर.एस. सप्ताह (25 से 31 जुलाई 2025) के अंतर्गत के.डी.एम.ए. स्कूल, बर्रा-8 में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के लगभग 90 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमितेश यादव ने किया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने डायरिया से बचाव के लिए आवश्यक टिप्स दिए
भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना,उबला या स्वच्छ पानी ही पीना,दस्त की स्थिति में केवल डब्ल्यूएचओ मानक ओ.आर.एस. घोल का सेवन करना,खुले में बिकने वाले कटे फल और मिठाइयों से बचना,व्यक्तिगत और आसपास की सफाई बनाए रखना। उन्होंने बच्चों को ओ.आर.एस. घोल बनाने की सही विधि भी बताई — छोटा पैकेट एक गिलास पानी में और बड़ा पैकेट एक लीटर पानी में एक बार में घोलें और तुरंत उपयोग करें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री प्रियंका सहगल ने बालरोग अकादमी के इस जागरूकता अभियान की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की जानकारी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक शिक्षकगण एवं समाजसेवी अजय खन्ना भी उपस्थित रहे। श्री खन्ना ने भी बच्चों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
इसी कड़ी में दूसरा कार्यक्रम श्याम मैटरनिटी क्लीनिक, कल्याणपुर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में माताओं ने भाग लिया। इसका संचालन डॉ. के.के. डोकानियां ने किया। उन्होंने माताओं को डायरिया के समय बच्चों को ओ.आर.एस. देने की विधि, मात्रा और घरेलू देखभाल के तरीके बताए। उन्होंने यह भी समझाया कि समय पर और सही देखभाल से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। भारतीय बालरोग अकादमी, कानपुर द्वारा इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से डायरिया जैसे सामान्य लेकिन गंभीर रोग से बचाव हेतु समाज में “Sip Smart, Stay Strong – Say YES to ORS” का संदेश प्रभावी रूप से पहुँचाया जा रहा है।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 