जिलाधिकारी ने आनंदेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, दिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
कानपुर नगर
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह के साथ परमट स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर और घाट पर की गई व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर की गई बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंधों और अन्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए वहाँ तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे घाटों के अत्यधिक निकट न जाएं और प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था व जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 