रात चोरों ने एक घर को बनाया निशाना नगदी ,जेवरात चोरी कर हुए फरार
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
थाना कमालगंज में देर रात बदमाशों ने एक घर पर धाबा बोलकर घर मेंरखे हुए जेवराज तथा नगदी लूटकर फरार हो गए महिला ने घर में खटपट की आवाज सुनी तो वह जाग गई पर बदमाशों ने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज के अंतर्गत ग्राम शेखपुर निवासिनी भारत सिंह की पत्नी राजेश्वरी घर पर अपने बच्चों के साथ सो रही थी लगभग अर्धरात्रि के समय बदमाश घर में घुस आए और लूटपाट करने लगे उसकी आवाज सुनकर भरत सिंह की पत्नी राजेश्वरी भी किसी तरह से आंख खुल गई तो बदमाशों ने उसे महिला को नशीला पर पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई तथा बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया तथा चोरी का अंजाम देकर नगदी जेवरात लेकर फरार हो गए महिला को घायल अवस्था में सी एस सी कमालगंज लाया गया जब उसेहोश आया तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी बताया कि बदमाशों में एक महिला थी जो पैंट शर्ट पहने थी घायल महिला ने के बेटे ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी सुबह लगभग 8:00 बजे सूचना मिलने के बाद देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था महिला ने बताया महिला के पुत्र ने बताया की शादी के लिए ₹35000 नगद तथा मां ने जो जेवर बनवाए थे वह भी रखे थे बदमाश उसे भी लूट कर ले गए 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल कर महिला को सी एस सी कमालगंज में भर्ती कराया गया!

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले , दो थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ीभीड़ ,सुहागिनों ने खूब की खरीदारी
गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे 