डाक्टर्स डे उपलक्ष्य पर हुई गायन प्रतियोगिता
कानपुर। एच बी मिडिया फाउंडेशन द्वारा डाक्टर डे के पूर्व सन्ध्या पर गायन प्रतियोगिता का आयोजन में 14 से 20 वर्ष एवं 21 से उपर वर्ष के प्रतिभागीयो ने भाग लिया। वहीं पर दो छोटे बच्चों ने गायन में अपनी प्रतिभा से सबका मन मोह लिया। लोगों ने बच्चों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। दोनों की गायकी सब पर भारी पड़ी। फाउंडेशन के चेयरमैन इरशाद सिद्दीकी ने कहा कि इस दिन को मनाने का मकसद डाक्टरों के समाज में योगदान व उनके कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करना है और समाज को रोग मुक्त रखने में डाक्टर अहम भूमिका निभाते हैं। डॉ डे एक बहुत प्रतिष्ठित चिकित्सक बिधान चन्द्र रॉय एवं वेस्ट बंगाल के 14 वषों तक मुख्यमंत्री रहे। उनका जन्म दिन एवं निर्वाण दिवस एक ही दिन एक जुलाई को पड़ता है। उनके समाज में योगदान को देखते हुए। डाक्टर डे का आयोजन प्रतिवर्ष एक जुलाई को एच बी मिडिया फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एक जुलाई को गायन प्रतियोगिता का फाईनल होगा। जिसमें बच्चों को पुरस्कृत एवं डाक्टरों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन बाबी खान किया। निर्णायक मण्डल में महिला में मधु द्विवेदी पुरुष में धमेन्द्र सिंह रहें।

समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 