साइबर क्राइम हॉटस्पॉट गैंग के चार अभियुक्तों को साइबर क्राइम कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट कानपुर नगर ने पॉर्न विडियो देखने व फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकी के नाम पर कानपुर नगर में संचालित साइबर क्राइम हॉट स्पॉट गैंग के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गृह मंत्रालय के निर्देशन में 14 C द्वारा संचालित प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से चिन्हित किया गया हॉट स्पॉट
प्रतिबिंब पोर्टल पर प्रदर्शित हॉटस्पॉट के डेटा की साइबर / सर्विलांस तकनीकी से की गयी जांच गिरोह के सदस्य पोर्टल प्रदर्शित हॉटस्पॉट थानाक्षेत्र गुजैनी/ बर्रा / किदवई नगर / नौबस्ता आदि में रहने वाले लोगों को शिकार बना रहा था। पीडितों द्वारा NCRP पर पंजीकृत दर्जनों शिकायतों के आधार पर प्रतिबिंब पोर्टल द्वारा चिन्हित किया गया हॉट स्पॉट पीड़ितों को पॉर्न विडियो देखने के एवज में फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकी धमकी देकर लाखों की ठगी की जाती थी। Airtel की POS एजेंट बनकर जारी करते थे कूटरचित Sim व Fino Bank Payment के खोलते ते म्यूल खाते। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध कानपुर नगर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त अपराध व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध कानपुर नगर के कुशल पर्यवेक्षण में, बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा गृह मंत्रालय के निर्देशन में 14 C द्वारा संचालित प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से चिन्हित किये गये साइबर क्राइम हॉटस्पॉट की जांच को लेकर के थाना साइबर क्राइम कानपुर नगर द्वारा चिन्हित साइबर क्राइम हॉट स्पॉट से संबंधित पीड़ितों द्वारा NCRP पोर्टल पर पंजीकृत दर्जनों शिकायतों में अकिंत संदिग्ध डेटा (संदिग्ध लाभार्थी बैंक खाते । कॉलिंग नंबरों) की जांच साइबर / सर्विलांस तकनीकी से करते हुए साइबर क्राइम हॉटस्पॉट को संचालित करने वाले संदिग्धों को चिन्हित किया गया प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम कानपुर नगर द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध मु०अ०सं० 34/2025 धारा 318(4)/338/339/3 (5) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट तथा धारा 42 दूरसंचार अधि0 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्तों की सुरागस्ती/पतारसी/ गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा साइबर क्राइम पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें आज दिनांक 26.06.2025 को सफतापूर्वक साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा कानपुर नगर में संचालित साइबर क्राइम हॉट स्पॉट गैंग के 04 अभियुक्तों को लोकेशन की सहायता से कानपुर नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। गृह मंत्रालय के निर्देशन में 14 C (Indian Cybercrime Coordination Centre) द्वारा संचालित प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से कानपुर नगर में चिन्हित किये गये साइबर क्राइम हॉट स्पॉट द्वारा कानपुर नगर के क्षेत्र गुजैनी बर्रा किदवई नगर नौबस्ता आदि के आमजन मानस से पॉर्न विडियो देखने व फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकी के नाम पर लाखों रुपयों की साइबर ठगी किये जाने के संबंध में पीड़ित द्वारा NCRP पर पंजीकृत दर्जनों अकिंत करायी गयी। जिसके आधार पर प्रतिबिंब पोर्टल द्वारा उक्त साइबर क्राइम की घटनाओं को अन्जाम देने वाले लोगों को रेड हॉटस्पॉट चिन्हित किया गया। थाना साइबर क्राइम कानपुर नगर द्वारा संबंधित उपरोक्त चिन्हित रेड हॉटस्पॉट के डेटा की साइबर सर्विलांस तकनीकी से तत्काल जांच शुरु की गयी। जिसमें कठिन परिश्रम कर साइबर पुलिस टीम द्वारा हॉटस्पॉट संचालित करने वाले अभियुक्तों को चिन्हित कर किया गया। जिसके बाद अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 34/2025 धारा 318(4)/338/339/3(5) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट तथा धारा 42 दूरसंचार अधि0 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्तों की सुरागरसी/पतारसी/ गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा साइबर क्राइम पुलिस टीम का गठन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम वर्मा पुत्र राम किशन निवासी ग्राम चतुरवा बरगढ़ थाना नरवाल जिला कानपुर अंकित दीक्षित पुत्र स्वर्गीय उमेश चंद्र दीक्षित निवासी 133 बाते 66 एम ब्लॉक किदवई नगर थाना बाबू पुरवा उम्र 35 वर्ष गौरव शाहजहां पुत्र संजय सचान निवासी 31011 गल्ला मंडी दीनदयाल पुरम थाना नौबस्ता कासान राईन पुत्र लाइक अहमद 133/484 तो ब्लॉक सब्जी मंडी किदवई नगर थाना जूही उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। चारों अभियुक्तों के पास से तीन बायोमेट्रिक मशीन मंत्रा एक फिनो बैंक पेमेंट मिनी एटीएम डिवाइस एयरटेल सात एयरटेल 5G प्री एक्टीवेटेड सिम 12 फिनो बैंक डेबिट कार्ड 95 एयरटेल 5G सिम 38 फिनो बैंक अकाउंट कोंबो किट एक एयरटेल पेमेंट बैंक किट और पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय कानपुर नगर द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।