कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश अपनी मांगों को लेकर किया एक द्विवसीय सत्याग्रह व भूख हड़ताल
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
मंगलवार 24 जून 2025 को कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ०प्र० के आवाहन पर 12 सूत्रीय मांग पत्र पर समय 12:00 बजे से सत्याग्रह/मूख हड़ताल कर जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को चुन्नीगंज बरा अड़डे पर ज्ञापन प्रेषित किया गया। उक्त कार्यकम पूरे प्रदेश के राज्य कर्मचारी, शिक्षक, निकाय, स्वास्थ एवं परिवहन विभाग वो कर्मचारी अपने-अपने जनपदों का मসাত मुख्यमंत्री जी ज्ञापन प्रेषित किया है। जिसमें प्रमुख मांगें पुरानी पेंशन बहाली, आउटसोर्सिंग, संविदा, दैनिक वेतन, वर्कचार्ज के कार्यरत कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित/विनियमितीकरणकी नीति बनाना, सरकारी संस्थानों में निजीकरण की कार्यवाही बन्द की जाय, छठवें राष्ट्रीय वेतन आयोग की स्थाई कमेटी का गठन, 1 जनवरी 2020 से 31 जुलाई 2021 तक फ्रीज मंहगाई भत्ते का एरियर का भुगतान किया जाय, परिवार नियोजन एवं सी०सी०ए० सहित बन्द भत्ते बहाल किया जाना, प्रदेश के निकाय कर्मचारियों एवं विकास प्राधिकरण कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं, राजकीय निगमों के कर्मचारियों को 7वें वेतन का लाभ अनुमन्य किया जाना, रोडवेज कर्मवारी संयुक्त परिषद के समझौते के अनुसार मंहगाई-मत्ते के देय किश्तों का भुगतान व वेतन विसंगतियों का निराकरण, मृतक आश्रित की नियुक्ति एवं विनियमितीकरण, रिक्त पदों पर भर्ती की जाय, समस्त कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा, प्रदेश के नवसृजित जिला चिकित्सालयों एवं महिला चिकित्सालयों का उच्चीकरणकर मेडिकल कॉलेजों चिकित्सा स्वास्थ्यके सभी संवगों के पदों को समाप्त न कर वहीं कार्यरत कर्मियों को पद सहित उनके मूल विभागों में वापस किया जाय, सभी कार्यरत प्राथमिक शिक्षक, तदर्थ, माध्यमिक शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों का विनियमितीकरण किया जाय, शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर 300 दिन का नगदीकरण अवकाश दिया जाना, सींचपाल, सीचपर्यवेक्षक, जिलेदार, नलकूप चालक एवं निकाय कर्मचारियों की सेवानियमावली शीघ्र प्रख्यापित की जाय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती खोलते हुए सीधी भर्ती आदि मांगों को लेकर चुन्नीगंज बस स्टेशन पर मध्यान्ह 12 बजे से सत्याग्रह /भूख हड़ताल कर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी उ०प्र० सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष रमाकान्त मिश्र, मण्डल संयोजक अरविन्द कुमार कुरील, परिषद के जिला मंत्री राजेन्द्र पटेल, आशीष दीक्षित, मुन्ना हजारियों, नीलू निगम, जे० पी० सिंह गुर्जर, सुरेद्र सिंह सेंगर, देवीदीन भाऊ, नरेन्द्र खन्ना, यूसूफ अंती, गोपाल चौधरी, राजू पवन, पंकज शुक्ला, भूपेन्द्र सिंह, अभिषेक यादव, अक्षय कुमार गोंड, राजेन्द्र पाल, देवेन्द्र प्रसाद, विजय भूषण गोंड, दिनेश यादव।

राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया 