जिलाधिकारी वित्त विवेक चतुर्वेदी ने 54 पीड़ित व्यापारियों की सूची को अवलोकन किया
कानपुर, आज कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टरगंज में हुए भीषण अग्निकांड में पीड़ित व्यापारियों के साथ कानपुर उद्योग व्यापार मंडल जिलाअध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में जिला अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह से मिलने के लिए उनके कार्यालय गया जिसमें एक जरूरी प्रशासनिक बैठक की वजह से जिला अधिकारी ने अपनी व्यस्तता होने की वजह से अपर जिलाधिकारी वित्त विवेक चतुर्वेदी को निर्देशित किया कि व्यापारियों से मिलकर और उनकी बातें समझ कर और उसका समाधान निकाले जिस पर अपर जिलाधिकारी वित्त विवेक चतुर्वेदी ने 54 पीड़ित व्यापारियों की बातों को सुना और कलेक्टरगंज संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा पीड़ित व्यापारियों की सूची को अवलोकन किया और साथ ही साथ बताया की जो दो लोगो की इस अग्निकांड में मृत्यु हुई है उन दोनों को मुआवजा राशि शीघ्र अति शीघ्र उनके खातों में पहुंच जाएगी तथा व्यापारियों को आश्वासन मिला जो कि इस अग्निकांड में पीड़ित हुए कि आपकी भी यथासंभव प्रशासन और शासन स्तर से मदद करी जाएगी मुख्य रूप से कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी प्रदेश मंत्री राकेश सिंह मंत्री महेंद्र गुप्ता रोशन गुप्ता मयंक यादव सौरभ त्रिवेदी निखिल गुप्ता दिनेश गुप्ता अंशुल गुप्ता राजा गुप्ता विनायक पोद्दार संजीव अग्रवाल मनीष राठौर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे!

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 