सक्षम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
हमीरपुर। सक्षम भारत-समर्थ भारत के तत्वावधान में सोमवार को सक्षम प्रांत कार्यालय में सक्षम जिला योजना बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सक्षम के प्रांत अध्यक्ष देवनारायण सोनी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांगों के प्रेरणा स्रोत सूरदास, ऋषि अष्टावक व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित सक्षम संगठन मंत्र सक्षम गीत से हुआ। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर सक्षम प्रांत अध्यक्ष देवनारायण सोनी ने कहा कि सक्षम का दृढ़ विश्वास है कि प्रत्येक मानव दिव्य गुणों तथा क्षमताओं से संपन्न है दिव्यागता प्रकृति में अंतर निहित विविधता का ही एक अंतरंग पक्ष है सक्षम दिव्यांग जनों को सामाजिक व्यावहारिक आर्थिक राजनीतिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जीवन के विविध क्षेत्रों में आत्मनिर्भर गरिमापूर्ण जीवन यापन में सहयोग प्रदान करता है। इस मौके पर दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने पर सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति, अपर जिलाधिकारी डा.नागेंद्र नाथ यादव, जिला प्रचारक धनंजय, दिव्यांग शक्तिकरण अधिकारी रामलखन गुर्जर, रक्तदान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद, प्राण प्रताप प्रकोष्ठ प्रमुख प्रिया वर्मा, सभासद महेंद्र सिंह गौतम, महिला आयाम प्रमुख विजयलक्ष्मी पालीवाल, संचालक जलीस खान, विश्व हिंदू परिषद के सुनील कुमार, पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष श्यामचरण साहू, सक्षम के जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार का सम्मान उनके पिता सुनील कुमार गुप्ता (एसजे ज्वेलर्स) समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक संतोष प्रकाश, सक्षम हमीरपुर के पालक अधिकारी एवं प्रांत सह सचिव सक्षम लोकेंद्र सिंह, बृजकिशोर गुप्ता, सक्षम के प्रांत कार्यालय प्रमुख एवं जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार प्रजापति, महिला आयाम प्रमुख विजयलक्ष्मी पालीवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन जलीस खान ने किया।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 