व्यापारियों ने आतंकवादियों को कुचलने एवं पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की भारत सरकार से अपील की
कानपुर,रेडीमेड एवं होजरी वस्त्र के 2000 से अधिक थोक विक्रेताओं एवं निर्माताओ द्वारा
हमराज टावर कानपुर के परिसर में आयोजित, शोक सभा में, कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा बर्बर, नृशंस एवं कायरता पूर्ण हमले में 27 से अधिक मारे गए भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मृत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।हमले का विरोध करते हुए सभी व्यापारियों ने आतंकवादियों को कुचलने एवं पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की भारत सरकार से अपील की है।हमराज बिजनेस सेंटर के चेयरमैन नजम हमराज ने अपने संबोधन में आतंकवादियों द्वारा धर्म के नाम पर निर्दोष नागरिकों की गई हत्या को अमानवीय, शैतानी कुकृत्य करार दियाबिजनेस सेंटर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने उक्त घटना की घोर निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई मांग की!

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 