अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री परशुराम जन्मोत्सव पर होगी महाआरती। प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर तिवारी
अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा कानपुर जिले की बैठक बर्रा जरौली क्षेत्र मे प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर तिवारी बब्बू की अध्यक्षता मे हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं वीरेंद्र दुबे ने कहा कि ब्राह्मण देश का सदैव नेतृत्व करता रहा है। आगामी 28 अप्रैल को प्रमिला सभागार में महासभा के द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर संगीतमय सुंदरकांड एवं महाआरती का भव्य आयोजन साय 4 बजे से होगा। जिसमें ब्राह्मण समाज के साथ सर्व समाज के हजारों सदस्य भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाएंगे। प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर तिवारी बब्बू ने कहा कि ब्राह्मणो को राजनैतिक दलों का मोह छोडना होगा तभी ब्राह्मणो का विकास और उन्नति होगी। प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर तिवारी ने बताया कि एक साथ उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में सुंदरकांड एवं प्रसाद वितरण तथा महाआरती का आयोजन किया गया है भगवान परशुराम के हम सभी ब्राह्मण वंशज हैं उनके आशीर्वाद से हम लोग ब्राह्मण एकता एवं विकास लिए कार्य करे तभी ब्राह्मण उत्थान होगा इस मौके पर शिवशंकर तिवारी ने पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए प्रदेश के समस्त जिलों के जिलाध्यक्षों को अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मणो को जोड़ने की बात कहते हुए कहा की आज सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा की सदस्यता लेकर युवा बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से शिवशंकर तिवारी घनश्याम मिश्रा राजू पाण्डेय विनय पाठक अनिल दीक्षित बीनू शुक्ला सोनू शुक्ला गोपाल बाजपेई श्याम अग्निहोत्री अनिल शुक्ला लालू तिवारी बृजेश पाठक जय गणेश तिवारी एड नीलू शुक्ला शिवम पाण्डेय अनुज पाण्डेय रामजी मिश्रा रामलखन मिश्रा संजय शुक्ला धनंजय तिवारी विजय अवस्थी रजनी चतुर्वेदी कामिनी तिवारी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 