सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों को मिला सम्मान, राज्यमंत्री ने देखे स्टाल
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने एवं केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन भी चौरा देवी परिसर में कार्यक्रम हुए। दूसरे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार अजीत सिंह पाल रहे।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री के साथ सदर क्षेत्र से विधायक डा. मनोज प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, जिलाधिकारी घनश्याम मीना, पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने देवी प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों व अन्य लोगों ने महाकुंभ पर आधारित एवं प्रदेश की आठ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण हुआ। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लखनलाल सांस्कृतिक दल द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर राज्यमंत्री व अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व उपकरण वितरण किए गए। जनपद में निवेश करने वाले निवेशकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में आकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर जाकर विभिन्न योजनाओं के तहत हुए कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी अवश्य लें। इस मौके पर सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 