परीक्षकों से मिलकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने जानी समस्याएं
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को मूल्यांकन केंद्रों में जाकर परीक्षकों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान परीक्षकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
शुक्रवार की दोपहर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षक एमएलसी सुशील कुमार त्रिपाठी ने राजकीय इंटर कालेज व श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज दोनों की मूल्यांकन केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान बांह में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। केंद्रों में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने परीक्षकों से उनका हालचाल जाना और समस्याएं भी पूंछी। जिस पर परीक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली कराने की आवाज बुलंद की। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजोधर यादव, जिलाध्यक्ष उपेंद्र श्रीवास, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, मंडलीय अध्यक्ष रणविजय सिंह गौर, चंद्रशेखर राजपूत, सुनील गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षकों ने प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत भी किया। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को हाईस्कूल की 8647 कापियां जांची गईं तथा इंटरमीडिएट की 7614 कापियों का मूल्यांकन हुआ। वहीं शुक्रवार को हाईस्कूल के 23 व इंटर के 27 परीक्षक अनुपस्थित रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 