महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की सुना दर्द, निस्तारण के निर्देश
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी के द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कर विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न से उत्पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस मौके पर कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुई ज्यादातर शिकायतें विभिन्न थानों से संबंधित रही। इन सभी समस्याओं को राज्य महिला आयोग की सदस्य ने प्राथमिकता के साथ निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाए इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी जरूरतमंद/पात्र महिलाएं जिन्हें सरकार द्वारा उनके कल्याण एवं उत्थान के लिए संचालित की जा रही योजनाओं के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी नहीं है उनको विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में आच्छादित करने के लिए तथा उनको योजनाओं के बारे में जानकारी दिए जाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, महिलाओं को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित भी किया जा रहा है। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष की स्थापना कर वहाँ महिला आरक्षीगण की डयूटी लगायी गयी है। जहां पर कोई भी महिला/बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। जिनकी शिकायत सुनकर तत्काल निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आदेशित किया गया है। यदि उनकी कोई समस्या है, तो उन्हें बताकर उसका त्वरित निस्तारण कराया जा सकता है। सदस्य ने 1090 (वूमेन पॉवर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइल), 112 (पुलिस आपतकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर सीएमओ डा.गीतम सिंह, डिप्टी कलेक्टर पवन प्रकाश पाठक व सीओ सदर राजेश कमल, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 