नलकूप की मोटर फु़ंकने तथा अन्य का वाटर लेविल गिरने से आधा दर्जन वार्डों में पेयजल संकट
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। जलापूर्ति के लिए नलकूप संख्या 5 की मोटर फुंकने तथा अन्य नलकूपों का वाटर लेविल गिरने से बुधवार को सुबह आधा दर्जन वार्डों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों में हड़कंप मचा रहा। रोजेदारों सहित अन्य लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए परेशान रहे।
गर्मी का आगाज होते ही कस्बे में पेयजल संकट गहराने लगा है। कस्बे में जलापूर्ति के लिए 14 नलकूप लगे हुए हैं। इन नलकूपों से कस्बे के सभी 18 वार्डों में जलापूर्ति होती है। कस्बे के बांकी मार्ग में जल संस्थान कैंपस में ओवरहेड टैंक बना हुआ है। इस ओवरहेड टैंक को भरने के लिए एक नलकूप कैंपस के अंदर लगा है तथा दो बांकी मार्ग किनारे लगे हुए हैं। इन तीनों से ओवरहेड टैंक भरा जाता है। मंगलवार को बांकी मार्ग में लगे नलकूप संख्या 5 की मोटर फुंक गई थी। इस वजह से ओवरहेड टैंक नहीं भर सका और बुधवार सुबह जलापूर्ति ठप हो गई। जलापूर्ति ठप होने से कस्बे के वार्ड संख्या 5, 3, 8, 11, 13, 18 आदि वार्ड प्रभावित हुए और इन वार्डो में सुबह से एक-एक बाल्टी पानी के लिए लोग परेशान रहे। सर्वाधिक परेशानी रोजेदारों को हुई। यह लोग सुबह से जल संस्थान को मैसेज करके पानी छोड़ने की मांग करते रहे लेकिन जल संस्थान की ओर से किसी भी मैसेज का जवाब नहीं दिया गया। सुबह 10 बजे के बाद जल संस्थान के जलापूर्ति वाले ग्रुप में पानी चालू होने की जानकारी साझा की गई। यह सूचना महज 10 मिनट ही आपूर्ति दे सकी और ठप हो गई। इसके बाद ग्रुप में सूचना साझा की गई कि नलकूप खराब है। पानी का सभी लोग स्टाक करके रखें।
जल संस्थान के अवर अभियंता विश्वलेन्द्र नाथ ने लोगों के फोन नहीं रिसीव किए। जल संस्थान के कर्मी रोहित चौरसिया ने बताया कि नलकूप संख्या 5 की मोटर फुंक गई है। मरम्मत कार्य चल रहा है। अन्य नलकूपों का जल स्तर गिर गया है। इससे ओवरहेड टैंक नहीं भर पा रहा है और जलापूर्ति में व्यवधान आ रहा है। समस्या दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं। नलकूप संख्या पांच के ठीक होते ही आपूर्ति में सुधार हो जाएगा।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 