अखिल ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। रविवार को नगर पालिका स्थित रैन बसेरा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) की महाबैठक जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि बुंदेलखंड अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा राजू पाठक एवं भरत कुमार इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिवकरण तिवारी रहे।
बैठक में हमीरपुर ब्राह्मण महासभा महिला मोर्चा का मनोनयन कार्यक्रम हुआ जिसमें अलका द्विवेदी को जिलाध्यक्ष, नीलम बाजपेई को जिला संरक्षक, किरण तिवारी को जिला उपाध्यक्ष व प्रभा द्विवेदी जिला महासचिव बनाया गया। इसी के साथ कुरारा ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित, सुमेरपुर ब्लाक अध्यक्ष राजन मिश्रा, मुस्करा ब्लाक अध्यक्ष सनी मिश्रा आदि का मनोनयन हुआ। इमलिया के ज्योतिषाचार्य नरसिंह शास्त्री को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। इस महाबैठक में मुस्करा, बिवांर, सुमेरपुर, कुरारा, इमलिया, मौदहा, राठ आदि क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि संगठन को बढ़ाना है और किसी भी ब्राह्मण समाज के व्यक्ति के साथ यदि गलत हो रहा है तो न्याय दिलाना संगठन का मुख्य कार्य होगा। समाज का किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 