यमुना पुल पर ट्रक खराब होने से लगा जाम, यात्रियों को हुई परेशानी
 
                उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। कानपुर सागर हाईवे स्थित यमुना पुल पर रविवार की रात गिट्टी से भरा ट्रक खराब होने के कारण हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर पहुंची यातायात टीम ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया।
रविवार की रात कबरई से गिट्टी लादकर एक ट्रक कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही यह ट्रक कानपुर सागर हाईवे स्थित यमुना पुल पर पहुंचा कि तभी अचानक ट्रक में खराबी आ गई। चालक के लाख प्रयास के बाद भी ट्रक चालू नहीं हो सका। जिसके बाद हाईवे पर वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गईं और कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में वाहन जाम में फंस गए। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने क्रेन की मदद से किसी तरह से ट्रक को यमुना पुल से हटवाकर एक किनारे करवाया और वाहनों का संचालन कराया। जिसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। रात में जाम लगने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक यह जाम लगा रहा और तीन किमी.लंबे जाम में सैकड़ों वाहन देररात तक फंसे रहे।

 
                         पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
                                    पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी                                 कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
                                    कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी                                 आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
                                    आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर                                 न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
                                    न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती                                 मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
                                    मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी                                 नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट
                                    नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट                                