जिलाधिकारी से अम्बेडकर द्वार के जीर्णोद्धार की मांग की गयी
बाबा साहब के जन्मदिवस से पूर्व अम्बेडकर द्वार का जीर्णोद्धार कराया जाय
अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के नेतृत्व में अधिवक्तागण जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे जहां पर संघर्ष समिति संयोजक पंडित रवीन्द शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार को बताया कि संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म दिवस 14 अप्रैल को है।
हम अधिवक्तागण अम्बेडकर द्वार पर बाबा साहब का जन्म दिवस काफी धूमधाम से मनाते हैं किंतु कुछ समय से डॉ भीमराव अम्बेडकर द्वार काफी क्षतिग्रस्त है नाम पट्टिका भी टूट गई है जिससे हम अधिवक्ताओं की भावनाए काफी आहत हो रही है।
संविधान रचयिता के प्रति हमारी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बाबा साहब के जन्म दिवस से पूर्व अम्बेडकर द्वार का जीर्णोद्धार करा हम अधिवक्ताओं को अनुग्रहित करें।
प्रतिवेदन प्राप्त कर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हम द्वार को सही कराने का प्रयास करेंगे।
प्रमुख रूप से अखिलेश कुमार राकेश सत्यार्थी हिमांचल निषाद अरविन्द दीक्षित संजीव कपूर कमलेश गौतम अनिल बाबू चौधरी विजय कुमार प्रदीप संखवार बीना अवस्थी सत्यम शुक्ला नूर आलम राजुल श्रीवास्तव अत्रि शर्मा इंद्रेश मिश्रा प्रियम जोशी रहे।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 