गणतंत्र दिवस आज, पुलिस की आठ टोलियां देंगी सलामी
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। गणतंत्र दिवस को लेकर मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड को भव्य तरीके से सजाया गया है। पुलिस की टोलियों ने दिन रात मेहनत करने के बाद गणतंत्र दिवस में दी जाने वाली सलामी के लिए इस मैदान को तैयार किया है। इसमें बनी आकर्षक रंगोलियां और तिरंगे पर्दे से की गई सजावट गणतंत्र दिवस में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस मौके पर पुलिस की आठ टोलियां सलामी देंगी।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस परेड मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं शामिल होगें। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस कर्मियों ने भी अपनी अच्छी खासी तैयारी की है। पुलिस की आठ टीमें इस गणतंत्र दिवस में अपनी सलामी देंगी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे परेड मैदान में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि के द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद सलामी होगी और फिर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, होमगार्ड, पीआरडी जवान, चौकीदार समेत कुल 35 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगें। जिसमें स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर परेड ग्राउंड में भव्य सजावट की गई है। महिला सिपाही अमिता सिंह, प्रतिभा सिंह, अपेक्षा, प्रिया पोरवार, वर्षा, रेनू, सुधा, खुशबू, राजबेटी, कुंती, मंधू समेत अन्य लोगों के द्वारा आकर्षक रंगोली तैयार की गई है जो परेड में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 