भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए जल स्तुति एवं शंख नाद से होगा जन जागरण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए अटल घाट गंगा बैराज में भारतीय नव वर्ष के स्वागत के साथ-साथ जल स्तुति एवं शंखनाद का आयोजन 9 अप्रैल को किया जाएगा गीत संगीत की युगल बंदी व मंत्र उच्चारण के साथ भजन नृत्य एवं महाराष्ट्र से आ रहे कलाकारों के द्वारा वाद्य यंत्रों के मध्य स्वागत करने का निर्णय संस्था के संरक्षक डॉक्टर संजय कपूर अध्यक्ष अजीत अग्रवाल महामंत्री मीडिया प्रभारी पंडित कृष्ण कुमार दुबे मुन्ना दुबे कोषाध्यक्ष समन्वय प्रतीक श्रीवास्तव तथा समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी द्वारा लिया गया है संस्था के अजीत अग्रवाल ने कहा इस आयोजन को अधिक भव्यता के साथ करने की योजना बनाई गई है। यह अद्भुत और अनोखी पहल कानपुर नगर से प्रारंभ की जा रही है वर्ष का प्रथम दिन मां गंगा के दर्शन शंख ध्वनि एवं मंत्रोचार के साथ भगवान सूर्य को अर्घ देने का पुनीत कार्य कानपुर महानगर के लोगों द्वारा किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा है अटल घाट आने वाले सभी अतिथियों को भारतीय परिवेश तथा साथ में शंख लेकर आना है। संस्था के महामंत्री पंडित कृष्ण कुमार दुबे ने बताया की यूथ विलर्स के सदस्य कानपुर सेंट्रल स्टेशन में सुबह 8:00 से 12:00 के मध्य आने-जाने वाले यात्रियों को मस्तक पर तिलक लगाकर भारतीय नव संवत्सर की शुभकामनाएं देंगे। जल स्तुति एवं शंखनाद के कार्यक्रम में मठ मंदिरों के संतों को सामाजिक संगठनों औद्योगिक संगठनों व्यापारिक संगठनों के अलावा लगभग 101 वटुको द्वारा मंत्र उच्चारण के मध्य शंख ध्वनि के साथ सूर्य को अर्घ देने का कार्य किया जाएगा। कोषाध्यक्ष प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर महानगर की इस अनूठी पहल में बाबा श्री आनंदेश्वर मंगल परिवार कानपुर क्वियर वेलफेयर फाउंडेशन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास यूथ विलर्स भारतीय योग चिकित्सक संघ सामाजिक संगठन का पूर्ण सहयोग रहेगा इस के साथ ही कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशीष सचान ने कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों की भी सहभागिता के लिए कटिबद्धता प्रकट की।आज पत्रकार वार्ता में अजीत अग्रवाल पंडित कृष्ण कुमार दुबे मुन्ना प्रतीक श्रीवास्तव आशीष सचान अंकित दुबे उत्कर्ष गुप्ता अनुज पांडे गुड्डन दीक्षित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

गैंगरेप पीड़िता के पिता से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, 50000 का इनाम सिर्फ दिखावा सब इंस्पेक्टर के घर क्यों नहीं चला बुलडोजर
सर्व समाज हिंदू संगम का आयोजन, सुदर्शन बस्ती के लोगों के बीच गरम वस्त्रो का किया गया वितरण
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सौगात घर-घर पहुंचकर पोस्टमैन करेंगे बायोमेट्रिक
वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. लईक़ ख़ान को वियतनाम में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
लोक धुनों और तालों से सजा संस्कृति उत्सव–2026, युवाओं ने दिखाया हुनर
राष्ट्रीय युवा दिवस पर अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन