घने कोहरे के साथ हुई सुबह, हाईवे पर रेंगते नजर आए वाहन
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। शनिवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दोपहर 12 बजे तक कोहरे की चादर से पूरा शहर ढका नजर आया। कोहरा अधिक होने के कारण कानपुर सागर हाईवे व स्टेट हाईवे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार की रफ्तार भी धीमी दिखाई दी। कोहरा होने के कारण चालकों को हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।
सुबह का आलम यह था कि कोहरे की धुंध में लोगों को कुछ भी दिखाई नही दे रहा था। ऐसे में सुबह मासूम बच्चे अपने स्कूलों में ठिठुरते हुए जाने को मजबूर नजर आए। वहीं दोपहर एक बजे के बाद निकली धूप ने कुछ देर के लिए लोगों को राहत दी। लेकिन शाम को फिर से गलन भरी सर्दी ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया और लोग अलाव जलाकर सर्दी से निजात पाते दिखाई दिए। इस भीषण सर्दी ने सभी को बेहाल कर दिया है। हर तरफ सर्दी का कहर दिखाई दे रहा है। सर्दी की चपेट में मासूम बच्चे व बुजुर्ग भी आ रहे हैं। जिसके चलते जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड भी फुल हो गया है। रोजाना श्वांस के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है। ऐसे में उनका आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट