महाकुंभ स्नान के मद्देनजर प्रशासन ने बांदा मार्ग में रोके भारी वाहन
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। प्रयागराज महाकुंभ के मद्देनजर रविवार को प्रशासन ने कस्बे के बांदा मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया। यहां पर बैरिकेटिंग लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। अब बांदा की तरफ जाने वाले भारी वाहन कबरई होकर जाएंगे। प्रयागराज महाकुंभ के मद्देनजर प्रशासन ने सुबह कस्बे के बांदा मार्ग में भारी वाहनों को रोक दिया है। यह व्यवस्था 15 जनवरी तक इस मार्ग में लागू रहेगी। यह मार्ग भारी वाहनों के आवागमन के लिए खोला जाएगा। थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था इस मार्ग में महाकुंभ के प्रत्येक शाही स्नानों के दौरान लागू की जाएगी। बांदा की ओर जाने वाले भारी वाहन अब कबरई होकर जाएंगे।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 