अधेड़ ग्रामीण ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का असफल प्रयास
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबादथाना क्षेत्र कायमगंज
कोतवाली के गांव कुबेरपुर में एक58 बर्षीय ग्रामीण ने फांसी का फंदा अपने गले में डाला किंतु संयोग से उसकी जान बची गई कहावत में कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई । बताया गया कि नगर से सटे गांव कुबेरपुर निवासी 58 वर्षीय सुनील ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी पत्नी सुनीता ने बताया उस समय घर पर कोई नहीं था। जब सुनील फांसी लगा रहा था । तभी घर के सामने रहने वाली उसकी देवरानी ने देख लिया और शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा । उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि 6 माह पहले भी वह आग लगाने का प्रयास कर चुका है। कस्बा चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई सूचना नहीं आई है । लेकिन जानकारी मिली कि शराब के नशे में ग्रामीण ने फांसी लगाने का प्रयास किया है। परिजनों का कहना है कि दोबारा हत्या क्या प्रयास करने से परिजन दहशत में है दो बार तो देख चुके हैं बचा लिया लेकिन किसी समय ऐसा न हो जाए कि हम लोग खुदकुशी करते समय देख न पाए कोई भी अनहोनी घटना हो सकती है परिजनों में दहशत का माहौ ल फैला हुआ है

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 