भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए चार महिलाओं समेत 34 ने कराया नामांकन
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए कई दावेदारों की भीड़ पार्टी कार्यालय में देखने को मिली। कुशीनगर के विधायक व चुनाव अधिकारी पीएन पाठक की मौजूदगी में संपन्न हुई नामांकन प्रक्रिया में कुल 34 लोगों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इस दौरान निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक समेत अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सिद्धगोपाल अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, मनोज गुप्ता, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आराधना राजपूत, मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, गणेश यादव, शिवप्रकाश सिंह सेंगर, कृष्ण कुमार समेत कुल 34 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके साथ ही प्रांतीय परिषद पद के लिए कुल 11 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सारा दिन पार्टी कार्यालय में लोगों की भीड़ जमा रही और दावेदारों का जमावड़ा लगा रहा। अब किसके सिर भाजपा जिलाध्यक्ष का ताज सजेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल अध्यक्ष पद की लाइन में कई दिग्गज नेता खड़े नजर आए। सारा दिन पार्टी कार्यालय में लोगों की भीड़ जमा रही।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 