पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर पौधारोपण कर श्रद्धांजलि दी
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह की जयंती पर कस्बे की पर्यावरण संरक्षण समिति ने तपोभूमि आश्रम में 21 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सन्त ब्रह्मलीन रोटीराम महाराज की समाधि स्थल के सौन्दर्यीकरण के क्रम में बनाए गए कालिन्दी कुंज में शोभादार पौधों का रोपण कर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। पौधारोपण के बाद समिति के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ग्रीनमैन ने कहा कि कल्याण सिंह सुशासन के संस्थापक के तौर पर याद किए जाते हैं। समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता अमित कुमार सोनू ने कहा कि श्रद्धेय बाबूजी का जीवन उनके सिद्धांतों,निडरता एवं लोक सेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा है। समाज के पुनर्निमाण में उनका अहम योगदान है। इस मौके पर कैलाश माहेश्वरी, राखी शिवहरे, सिद्दीक मंसूरी, शिवम सिंह,लक्ष्य गुप्ता, संतोष सिंह संतू,किशन शिवहरे, राकेश कुशवाहा समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 