सपा की पीडीए जन संवाद यात्रा का शुभांरभ, वक्ताओं ने रखे विचार
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। कस्बा कुरारा के कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने महर्षि बाल्मीकि उपवन से समाजवादी पार्टी की पीडीए जन संवाद कार्यक्रम यात्रा का प्रदेश सचिव सपा एवं सदस्य विधान परिषद स्नातक द्वारा यात्रा का शुभारंभ किया गया।
समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पी डी ए जनसंवाद कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश सचिव सपा महेश कश्यप एवम सदस्य विधान परिषद स्नातक मान सिंह यादव ने महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा प्रारंभ की।
उक्त अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेश कश्यप ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष द्वारा निषाद , कश्यप समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए भेजा गया है। पिछड़े ,दलित, अल्पसंख्यक समाज के लोग एक जुट हो जाए तो आगामी 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। इलाहाबाद झांसी स्नातक एमएलसी मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में चार सौ पार का नारा दिया था। किंतु अपने मंसूबे में कामयाब नही हो पाई थी। यदि कामयाब हो जाते तो संविधान बदलने का कार्य कर देते।पार्टी के सभी कार्यर्कता अभी से विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए।
सांसद प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि ने कहा कि देश के हालात खराब है। महंगाई चरम पर है।बेरोजगारी बढ़ रही है। नवयुवक पढ़ कर भी बेकार घूम रहे है।सभी का भविष्य सपा में ही सुरक्षित है। जिला अध्यक्ष सपा इदरीश खान ने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में पी डी ए के लोगो ने एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाते हुए लोकसभा चुनाव जीतने का कार्य किया था।आगे विधान सभा चुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराते हुए सपा को मजबूत करने का कार्य करे।
कार्यकम में शुभ करण सिंह परिहार पूर्व ब्लाक प्रमुख, राजेश श्रीवास एडवोकेट, नारायण दास अकेला ,शिवशरण सिंह, नंदकिशोर शिवहरे, मुन्नीलाल निषाद,
नीलम यादव, रामसजीवन यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मेयाराम वर्मा, वर्षा नामदेव, कीर्तियादव, अनार सिंह यादव, मान सिंह यादव, सुरेंद्र यादव,राजेश सविता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 