सर्दी की चपेट में आए पूर्व सभासद की मौत, परिजन बेहाल
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। शुक्रवार को सुबह सर्दी की चपेट में आकर घर में बेहोश हुए पूर्व सभासद की सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
कस्बे के पशु बाजार के समीप रहने वाले 80 वर्षीय बदलू प्रसाद पूर्व सभासद थे। इनके पास राशन की सरकारी दुकान है। सुबह यह सर्दी की चपेट में आकर घर पर ही बेहोश हो गए। स्वजन इन्हें आनन फानन उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक पूर्व सभासद के पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि पिता सर्दी की चपेट में आ गए थे। इलाज को ले जाते समय रास्ते मे इनकी मौत हो गई। पूर्व सभासद का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह मोक्ष धाम में किया जाएगा। इसके अलावा सर्दी का सितम जारी है। बच्चे बूढ़े बीमार होकर अस्पताल पहुंचने लगे हैं। सर्दी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भीषण ठंड के चलते दरियापुर निवासी 65 वर्षीय बिदांजलि, 21 वर्षीय सुमेरपुर निवासी अनुज सिंह, 70 वर्षीय बाकी निवासी शांति, 62 वर्षीय विदोखर निवासी रामेश्वर, 33 वर्षीय विद्यासागर व पांच वर्षीय तान्या, 42 वर्षीय इंगोहटा निवासी महेश कुमार को अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर सभी को छुट्टी कर दी गई। शुक्रवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से आम जनमानस के साथ पशु पक्षी बेहाल नजर आए। पूरे दिन लोग आग सेंकते को मजबूर रहे। डा. बिंदेश कुमार ने बताया कि शीतलहर की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। गरम कपड़े पहनने के साथ आग आदि का भी सहारा लेना चाहिए।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट