पत्नी से बात न होने से परेशान युवक फंदे में झुला हुई मौत
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे की अमिलिया थोक में एक युवक ने घर के अंदर फंदा लगा लिया।शाम को बकरी चरा कर आई मां ने उसे फंदा में लटका देखकर सन्न रह गई।पड़ोसियों की मदद से फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कस्बे के अमिलिया थोक निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका भाई बृजेंद्र कुमार (35) मां रामकली के साथ रहता था। जबकि उसकी पत्नी फूला,पुत्री तनवी(5) व राशि(1) अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहती है। सुनील ने बताया कि भाई भी पहले दिल्ली में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। लेकिन आए दिन शराब पीकर झगड़ा करने के चलते ससुरालीजनों से उसे वहां से भगा दिया था। इस पर वह करीब छह माह पूर्व घर लौट आया था। आरोप लगाया कि भाई अपनी पत्नी से बात करना चाहता था। लेकिन उसके ससुराल वाले उससे बात नहीं कराते थे। इसी तनाव में वह रह रहा था। शनिवार को जब दोपहर में मां बकरी चराने चली गई और वह फैक्टरी ड्यूटी पर चला गया। तभी उसने सूना घर पाकर फंदा लगा लिया। शाम करीब 5:00 बजे जब मां घर वापस आई तो उसे फंदे पर लटकता हुआ देखा तो आनन फानन में पड़ोसियों के साथ उसे भी सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से मां ने उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर पंचनामा की कार्यवाही कर रही है।वहीं उसकी पत्नी को भी सूचना दी है।जानकारी मिलने पर वह दिल्ली से घर आने के लिए रवाना हो गई है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 