रिटायर्ड दरोगा की बाइक खड़ी क्रेन में टकराई दरोगा की मौत साथी घायल
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। महाराजा सुमेरदेव की जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद बाइक से गांव वापस जा रहे रिटायर्ड दारोगा व उनके साथी को क्रेन मशीन ने टक्कर मार दी। जिससे दरोगा की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जसपुरा थानाक्षेत्र के झंझरीपुरवा निवासी रिटायर्ड दरोगा भीमराज सिंह (65), टेढ़ा गांव निवासी रिश्तेदार मदन सिंह (60) को साथ लेकर बाइक से कस्बे में महाराजा सुमेरदेव खंगार की जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आए थे। कार्यक्रम समापन के बाद जब यह वापस गांव जा रहे थे। तभी पंधरी गांव के निकट सड़क किनारे खड़ी क्रेन मशीन से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे रिटायर्ड दरोगा भीमराज सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि मदन सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से पीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने भीमराज को मृत घोषित कर दिया। घायल को मदन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे दो बेटों व तीन बेटियां को रोता बिलखता छोड़ गए है।पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 