दीपावली की पूजा की और दीपक दुकान के अंदर रख दिया, दुकान में आग लगने से भारी नुकसान
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया ठाकुरदास निवासी अभिषेक वर्मा की घर पर ही मोती लाल दिवारी लाल सराफा की दुकान है दीपावली के अवसर पर शाम को दीपक जलाकर अभिषेक वर्मा ने दूसरी मंजिल पर रख दिया दीपक की लौ से पर्दे में आग लग गई और तेज लपेट निकलने लगी जिससे बाजार में भगदड़ मच गई मौके पर ही लाइनमैन पप्पू मौजूद था तत्काल उसने सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल पर पहुंचा और खिड़की के शीशे तोड़कर बिजली की सप्लाई काट दी रात्रि 9:30 पर आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगभग आधा घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची तब तक मोहल्ले बलों ने समरसेबल चलकर आग पर काबू पा लिया आग लगते ही हादसे की आशंका में घर के अंदर रख तीन गैस सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था दुकानदार अभिषेक वर्मा ने बताया कि दूसरी मंजिल पर आग लगी और डबल बेड समेत सामान जलकर राख हो गया लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले , दो थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ीभीड़ ,सुहागिनों ने खूब की खरीदारी
गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे 