ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा की ‘वनवास’ 20 दिसंबर को सिनेमा में होगी रिलीज़
मुंबई (अनिल बेदाग) : गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसी हिट फिल्मों के साथ, ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा ने बड़ी सफलता हासिल की है। दशहरे पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘वनवास’ के बारे में एक बड़ी घोषणा की, जिसमें एक और शानदार फिल्म लाने का वादा किया गया। ऐसे में अब, बिना किसी देती, मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। जी हां! यह फिल्म सिनेमाघरों में इस 20 दिसंबर रिलीज होने के लिए तैयार है। वनवास एक बहुत ही दिलचस्प कहानी होने वाली है, जो एक टाइमलेस थीम पर रोशनी डालेगी। यह दिखाएगी की कैसे फर्ज, सम्मान, और अपने कर्म के परिणाम जिंदगी को आकार देते हैं।
फिल्म के लिए बढ़ते उत्साह के चलते, मेकर्स ने रिलीज की तारीख की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी, जो साल के अंत को शानदार तरीके से पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भर देगी। ऐसे में कैमरा ने सोशल मीडिया पर डेट की घोषणा करते हुए कहा है:
गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा की एक और बेहतरीन फिल्म वनवास एक दमदार और मनोरंजक कहानी का वादा करती है। इस फिल्म में नाना पाटेकर और गदर 2 के स्टार उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
अनिल शर्मा द्वारा लिखित, प्रोड्यूस और डायरेक्टेड, वनवास ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल
गुलाबी जलवे में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने लूटी महफ़िल, जब उर्वशी रौतेला ने बिखेरा गुलाबी जलवा, गुलाबी जादू में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने मचाया धमाल
बैंगल्स” में फिर चमकी संजू–ईशा की जोड़ी संजू–ईशा की केमिस्ट्री फिर लौटी, “बैंगल्स” में देसी बीट्स का ग्लोबल ट्विस्ट “बैंगल्स” में संजू–ईशा की हिट केमिस्ट्री 