शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर सजे माता के दरबार में जयकारों के उमड़े भक्त
कालपी (जालौन)
उपदेश टाइम्स न्यूज़
सुनील कुशवाहा
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के मोहल्ला कागजीपुरा स्थित हिंदी भवन में सजा माँ दुर्गा का भव्य पंडाल इन दिनों आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। नवरात्रि की पंचमी तिथि पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों और भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पंचमी के अवसर पर पंडाल में सजावट और माता की कलात्मक झांकियां देखने योग्य थीं। इस मौके पर पंडालों में जयकारों के साथ भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
हिन्दी भवन के परिसर में आयोजित अलौकिक श्रृंगार और दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए कालपी तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरा प्रांगण माता के जयकारों तथा भक्तिमय भजनों से गूंज उठा। संध्याकाल में आयोजित भव्य महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया तथा माता की आराधना की। आरती के पश्चात उपस्थित भक्तों को प्रसाद स्वरूप फलों और मिष्ठान्न का वितरण किया गया, जिसे पाकर सभी ने कृतज्ञता व्यक्त की। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व युवाओं का विशेष सहयोग रहा। पंडाल में कृष्ण पाल सिंह चौहान (बबलु राणा),रविंद्र सिंह चौहान,दुष्यंत सिंह चौहान, लालता प्रसाद ओमरे (सविता समाज नगर अध्यक्ष), राजा बाबू ओमरे (पत्रकार),पंकज ठाकुर (पत्रकार),नीरज ठाकुर, रणविजय सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह चौहान, रजनेश सिंह, राकेश ओमरे, लक्ष्मण नारायण ओमरे, धर्मेंद्र ओमरे, मुन्ना ओमरे, दीपक ओमरे, सुंदरम चौधरी, शैलेंद्र विश्वकर्मा, उत्कर्ष द्विवेदी, छोटू यादव, कुंवर सिंह, शिवम सोनी, गिरजेश दीक्षित, पीयूष मित्तल, चिराग द्विवेदी, प्रदीप मौर्य एवं महिलाएं व अन्य कई गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक सेवा संकल्प बाईक यात्रा का रानी झांसी के पार्क आगमन पर ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया
यमुना पुल पर प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार का भव्य स्वागत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार अभिनंदन, कालपी पहुंचने पर दिखा उत्साह
रोडवेज बसों के मनमानी संचालन से यात्री परेशान राजस्व में कमी होने की चर्चा, आर एम ने कहा समस्या का होगा निराकरण
प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा