जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डेंगू रोगी मिलने पर बुखार सर्वेक्षण, जांच एवं सोर्स रिडक्शन अभियान
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर के मौखिक निर्देशों के अनुपालन में नोडल अधिकारी (वीबीडी) डॉ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा, लैब टेक्नीशियन गणेश शंखवार, सहयोगी संस्था पाथ के रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवकांत तथा जनपदीय टीम द्वारा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के यूजी बालिका छात्रावास में डेंगू रोगी पाए जाने के सापेक्ष की जा रही निरोधात्मक गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बुखार सर्वेक्षण एवं जांच, सोर्स रिडक्शन, लार्वीसाइडल स्प्रे सहित अन्य आवश्यक गतिविधियां कराई गईं तथा छात्रावास में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान कर डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के दो ब्लॉक एवं बाल छात्रावास के पांच ब्लॉक में मलेरिया निरीक्षक प्रभा सोनकर की टीम द्वारा सोर्स रिडक्शन, लार्वीसाइडल स्प्रे, बुखार सर्वेक्षण, इंडोर स्पेस स्प्रे, आवश्यक जांच तथा जनजागरूकता की गतिविधियां की गईं। यूजी बालिका छात्रावास में मच्छरों के प्रजनन स्थलों एवं उनसे होने वाली बीमारियों की रोकथाम के संबंध में तीन नोटिस जारी कर संबंधित लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा एवं आवश्यक बचाव उपायों की जानकारी दी गई।
*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर एवं फॉगिंग कराने के निर्देश*
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के क्रम में मेहरबान सिंह का पुरवा, विकासखंड बिधनू तथा तात्या टोपे नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. नीरज सचान द्वारा प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर एवं सोर्स रिडक्शन गतिविधियों का भौतिक निरीक्षण किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए आश्रय स्थलों पर रह रहे लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर निगम से समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से सायंकालीन फॉगिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया।
जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एंटमोलॉजिकल सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशक छिड़काव एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों से अपील की गई कि घरों एवं आसपास पानी एकत्र न होने दें तथा लार्वा पनपने वाले स्थानों की नियमित रूप से सफाई करें। जलभराव वाले स्थानों पर विभागीय मानकों के अनुसार आवश्यक लार्वानाशक उपाय किए जाने तथा मच्छरों से बचाव के लिए खुली त्वचा पर प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम का प्रयोग करने और शरीर के अधिकांश हिस्से को कपड़ों से ढककर रखने की सलाह दी गई।
जनपद में किए गए सर्वेक्षण के दौरान मोती मोहाल, हरबंश मोहाल, बीबीपुर, आर्य समाज मंदिर, निराला नगर, सुन्नी का मैदान, बाबूपुरवा, दहेली सुजानपुर गांव (रुद्र विहार), रतनपुर, दर्शन पुरवा, बिहारी मोहल्ला, रविदासपुरम, बसंत विहार नौबस्ता तथा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में कुल 928 घरों का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान 16 घरों में लार्वा धनात्मक पाए गए तथा 4,848 पात्रों की जांच की गई। लार्वा पाए गए सभी 16 घरों में लार्वा नष्ट कराया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे तथा नालियों में लार्वीसाइडल स्प्रे भी कराया गया। दिनांक 07 सितम्बर 2026 की सायंकाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए आश्रय स्थलों के आसपास फॉगिंग कराई गई।
संचारी रोगों के संबंध में सूचना देने अथवा जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 संचालित हैं। हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर संबंधित क्षेत्र में टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
स्वास्थ्य शिविरों के अंतर्गत नौगवां गौतम में 52 सामान्य मरीजों को देखा गया, जिनमें 20 मरीजों की मलेरिया एवं डेंगू की जांच की गई तथा सात नमूने डेंगू की जांच हेतु एसएसएच भेजे गए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पांच सामान्य मरीजों को देखा गया और पांच मरीजों की मलेरिया एवं डेंगू की जांच की गई तथा पांच नमूने डेंगू जांच हेतु एसएसएच भेजे गए। मेहरबान सिंह का पुरवा में 64 सामान्य मरीजों का परीक्षण किया गया तथा आठ मरीजों की मलेरिया एवं डेंगू की जांच की गई। शिविरों में मलेरिया के कोई मरीज धनात्मक नहीं पाए गए।
जनमानस से अपील की गई कि बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं तथा घर एवं आसपास मच्छरों के प्रजनन की स्थिति उत्पन्न न होने दें। संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता एवं सावधानी को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
संचारी रोगों के संबंध में सूचना देने अथवा आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 0512-2526005 पर संपर्क किया जा सकता है। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित क्षेत्र में टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जाजमऊ में साइबर ठगी के कॉल सेंटर पर क्राइम ब्रांच का छापा, 11 लोग हिरासत में पकड़े गए गिरोह के तार एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े होने की प्रबल आशंका
शुक्लागंज पुल से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर स्कूटी पुल पर खड़ी कर अंकुर ने लगाई छलांग, तेज बहाव के चलते मंगलवार शाम तक नहीं मिला सुराग
कानपुर में 256 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र, जिले की 4,104 कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को मिलेगा बढ़े मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ
एसपीसीए में तैनात होगा पूर्णकालिक चिकित्सक, 15 दिन में पूरी होगी चयन प्रक्रिया, रायपुरवा केंद्र में 252 पशु-पक्षियों का हुआ उपचार, स्कूली बच्चों को भी कराया जाएगा भ्रमण
20 फुट के गड्ढे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, नरमुंड की माला पहन जिलाध्यक्ष ने किया सत्याग्रह
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय, बुखार सर्वेक्षण एवं निरोधात्मक गतिविधियां तेज, मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक, फॉगिंग व लार्वानाशक छिड़काव के निर्देश 