एसपीसीए में तैनात होगा पूर्णकालिक चिकित्सक, 15 दिन में पूरी होगी चयन प्रक्रिया, रायपुरवा केंद्र में 252 पशु-पक्षियों का हुआ उपचार, स्कूली बच्चों को भी कराया जाएगा भ्रमण
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रायपुरवा स्थित एसपीसीए केंद्र में पशुओं के उपचार, देखभाल एवं संरक्षण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एसपीसीए का प्रमुख उद्देश्य पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के साथ घायल, बीमार एवं बेसहारा पशुओं के संरक्षण और उपचार की व्यवस्था को प्रभावी बनाना है।
जिलाधिकारी ने एसपीसीए केंद्र में एक पूर्णकालिक चिकित्सक की तैनाती के निर्देश दिए। चिकित्सक के चयन के लिए समिति का गठन करते हुए उन्होंने आगामी 15 दिनों के भीतर चयन प्रक्रिया पूर्ण कर तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि एसपीसीए रायपुरवा में विभिन्न प्रजातियों के कुल 252 पशु-पक्षियों का उपचार किया गया है। इनमें 76 कुत्ते, 97 गोवंशीय पशु, 8 घोड़े, 2 भैंस, 25 चील, 21 कबूतर, 3 गिद्ध, 3 मोर, एक उल्लू, 2 लंगूर, 6 बंदर, 3 बिल्लियां तथा 5 बगुले शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने एसपीसीए केंद्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोका जाए, ताकि वहां उपचार एवं संरक्षण के लिए रखे गए पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सीसीटीवी के माध्यम से केंद्र की गतिविधियों की नियमित निगरानी भी की जाए।
पशुओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों को एसपीसीए केंद्र का भ्रमण कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान बच्चों को पशुओं की देखभाल, घायल एवं बेसहारा पशुओं की सहायता तथा पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इससे बच्चों में पशुओं के प्रति दया, करुणा एवं सेवा का भाव विकसित करने की पहल की जाएगी।
जिलाधिकारी ने एसपीसीए केंद्र में आने वाले घायल एवं बीमार पशुओं को समय से उपचार उपलब्ध कराने तथा उनके रखरखाव और देखभाल की व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग सिंह, डॉ निरंजन सहित एसपीसीए समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

जाजमऊ में साइबर ठगी के कॉल सेंटर पर क्राइम ब्रांच का छापा, 11 लोग हिरासत में पकड़े गए गिरोह के तार एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े होने की प्रबल आशंका
शुक्लागंज पुल से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर स्कूटी पुल पर खड़ी कर अंकुर ने लगाई छलांग, तेज बहाव के चलते मंगलवार शाम तक नहीं मिला सुराग
कानपुर में 256 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र, जिले की 4,104 कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को मिलेगा बढ़े मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डेंगू रोगी मिलने पर बुखार सर्वेक्षण, जांच एवं सोर्स रिडक्शन अभियान
20 फुट के गड्ढे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, नरमुंड की माला पहन जिलाध्यक्ष ने किया सत्याग्रह
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय, बुखार सर्वेक्षण एवं निरोधात्मक गतिविधियां तेज, मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक, फॉगिंग व लार्वानाशक छिड़काव के निर्देश 