पथरीली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
जनपद गोंडा के *मेहनौन विधानसभा के मुजेहना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत *राजापुर* में क्षेत्रवासियों द्वारा बेचई मोड़ से राजापुर सरकारी स्कूल तक जिसकी औसतन लंबाई लगभग 2.5 किमी पथरीली जर्जर सड़क निमार्ण को लेकर बैठक बुलाया गया बैठक में क्षेत्र के तमाम नवयुवक व संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में रोड को लेकर तमाम लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
वहीं पर उपस्थित लोगों द्वारा मीडिया के माध्यम से स्थानीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी व सांसद कीर्ति वर्धन सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुजेहना शेषराम बारी जी तथा सूबे के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ जी व जिलाधिकारी महोदया गोंडा से जर्जर सड़क पुनर्निर्माण कराए जाने का अपील किया गया।
इस मौके पर क्षेत्र के अभिषेक कुमार, राजेश राव, मिठाई लाल गौतम ,संदीप यादव, अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, ऐडवोकेट प्रगति सेन त्रिपाठी, डी के चौहान,महफूज खान, हरिपाल पासवान, विशाल, सूरज तिवारी, राहुल तिवारी, जिला जीत वर्मा, केशव राम शर्मा, व पदुम विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के तमाम नवयुवक व जागरूक लोग मौजूद रहे।
*जनता के परेशानियों को मध्यनजर रखते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुजेहना *शेषराम बारी* जी द्वारा मीडिया से फोन पर बात करके बताया गया तथा आश्वस्त किया गया कि रोड निर्माण की कवायद चल रही है जैसे ही प्रक्रिया पूरा होगा वैसे ही रोड निर्माण का कार्य चालू कराया जाएगा अब देखना यह है कि प्रमुख जी की बातों में कितनी सच्चाई है वह तो समय ही बताएगा।
*राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज गोंडा*

सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) ने GNM प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. ललिता मौर्य को किया सम्मानित
ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना शिविर का आयोजन किया गया
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
परसपुर स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के “पसका संगम मेला” का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जनपद गोण्डा में धान क्रय वर्ष 2025-26 का हुआ शुभारंभ, किसानों को उचित मूल्य दिलाने और पारदर्शी क्रय व्यवस्था सुनिश्चित कराने का उद्देश्य-जिलाधिकारी
जनपद गोंडा में महिला थाना की कांस्टेबल आरती शुक्ला ने पीड़िता की मां के जड़ें थप्पड़ कंप्यूटर रूम में घसीट कर की पिटाई, पीड़िता ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर की शिकायत 