फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’ ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज मेरठ के अजीबोगरीब परिवार में आएगी ‘नई नवेली’
मुंबई (अनिल बेदाग)। दशहरा 2026 पर सिनेमाघरों में हंसी, रोमांच और रहस्य का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। Amazon MGM Studios और Colour Yellow की फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में यामी गौतम धर एक बिल्कुल अलग और दिलचस्प किरदार में नजर आएंगी।
कहानी मेरठ के एक बेहद अजीबोगरीब परिवार में आने वाली एक ऐसी दुल्हन की है, जो पहली नजर में बिल्कुल परफेक्ट बहू दिखाई देती है। उसकी मौजूदगी से घर में खुशियां लौट आती हैं, लेकिन तभी उसका देवर उसकी असलियत पर शक करने लगता है। सवाल उठता है—“क्या यह परफेक्ट भाभी कहीं डायन तो नहीं?”
निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं और संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। निर्माता आनंद एल राय के मुताबिक, “यह कहानी दर्शकों को हर मोड़ पर सरप्राइज करेगी।” वहीं निखिल मधोक ने इसे दशहरा के लिए “परिवार के साथ सिनेमाघरों में देखने के लिए बिल्कुल सही फिल्म” बताया।
फैंटेसी, कॉमेडी, पारिवारिक रिश्तों और रहस्य के इस अनोखे मेल के साथ ‘नई नवेली’ दशहरा पर दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज देने के लिए तैयार है।

पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी ‘हाय रे हाय’ में दिखा पुष्कर का नया रंग ‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री
राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
‘निस्सा’ में औरंगजेब बनेंगे शिवा, मीर बख्श के किरदार में दिखेंगे हेमंत बिरजे
जब अदालत में खुलेगा धर्मांतरण के रहस्यमयी नेटवर्क का राज, राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ मचाएगी हलचल सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार
स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, स्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार
रश्मि आर्या ने ‘शिव शंभू शंकरा’ से शुरू किया सुरों का सफर ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या का भावुक सिंगिंग डेब्यू ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या ने रचा नया अध्याय 