रोडवेज बसों के मनमानी संचालन से यात्री परेशान राजस्व में कमी होने की चर्चा, आर एम ने कहा समस्या का होगा निराकरण
कालपी (जालौन)
दैनिक उपदेश टाइम्स समाचार पत्र
संवाददाता सुनील कुशवाहा
परिवहन निगम के अधिकारियों की हीला हवाली के चलते रोडवेज बसों का संचालन मनमानी तरीके से होने से यात्रियों को सुविधाओं से गुजरना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों से निरीक्षक के द्वारा चेकिंग ना होने से मनमानी चल रही है तथा राजस्व का नुकसान हो रहा है।
बताया गया है कि झांसी कानपुर के मध्य यात्रियों के सफर करने के लिए रोडवेज बसें प्रयुक्त होने की वजह से भीलभाड़ ज्यादा रहती है। 25 जुलाई को उरई के समीप लखनऊ से आई टीम ने आकस्मिक चेकिंग के दौरान रोडवेज बस से 7 सवारियां बिना टिकट पकड़ी गई थी। फलस्वरुप तीन कर्मचारियों पर गाजगिरी तथा ड्यूटी से हटा दिया गया था। निरीक्षक न होने से चेकिंग का कार्य प्रभावित हो रहा है। तथा कई गाड़ियों में यात्रियों को टिकट नहीं बनाए जाने की चर्चा हैं। फल स्वरुप विभाग के राजस्व को क्षति पहुंच रही है। बताते हैं कि चालक मनमाने तरीके से बसों को होटलों रोक लेते हैं जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मालूम हो कि कालपी नगर में करीब एक से डेढ़ किलोमीटर हाईवे में ओवरब्रिज है जबकि दोनों और सर्विस रोड बना है। चालक परिचालक मनमाने तरीके से ओवरब्रिज से रोडवेज बसों को फर्राटे से निकाल ले जाते हैं। सर्विस लेन में यात्री रोडवेज बसों का इंतजार करते रहते हैं। उरई डिपो के ए आर एम केपी सिंह ने बताया कि प्रवर्तन का कार्य झांसी रेंज से देखा जाता है। हमसे कोई मतलब नहीं है। परिवहन निगम झांसी के रीजनल मैनेजर उमेश कुमार ने बताया कि इस मामले को संज्ञान में लेकर देखा जाएगा तथा नियमानुसार तरीके से रोडवेज बसों का संचालन करने के लिए जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई 