‘शिद्दत’ के साथ राहिल आज़म का दमदार डेब्यू ‘शिद्दत’ के साथ कैमरे के पीछे चमके राहिल आज़म राहिल आज़म की ‘शिद्दत’ ने दिखाया जुनून और जज़्बात का नया रंग
मुंबई (अनिल बेदाग) : टेलीविज़न के लोकप्रिय अभिनेता राहिल आज़म ने अपने म्यूज़िक वीडियो ‘शिद्दत: स्ट्रेंथ ऑफ़ इमोशन’ के साथ एक नई रचनात्मक पारी की शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने केवल अभिनय ही नहीं, बल्कि लेखक, निर्देशक, निर्माता और संपादक की जिम्मेदारी भी निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके बैनर ‘विज़न ऑफ़ पैशन’ के तहत बने इस रिवेंज-थीम वाले म्यूज़िकल में प्रीति चौधरी उनके साथ नज़र आ रही हैं, जबकि संगीत, गीत और आवाज़ विनय राज सक्सेना की है।
मुंबई में आयोजित भव्य लॉन्च समारोह में निर्माता राजन शाही, अभिनेत्री रूपाली गांगुली सहित टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारों ने शिरकत कर राहिल को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएँ दीं। राजन शाही ने राहिल की मेहनत, सकारात्मक सोच और नए प्रयोग करने के जज़्बे की जमकर सराहना करते हुए विश्वास जताया कि दर्शक ‘शिद्दत’ को दिल से अपनाएंगे।
राहिल आज़म ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है और इसे बनाने में उन्होंने हर छोटे-बड़े पहलू पर पूरी ईमानदारी से काम किया। उनका मानना है कि यदि गाना खत्म होने के बाद भी इसकी कहानी दर्शकों के दिल और दिमाग में बनी रहे, तो उनकी मेहनत सफल मानी जाएगी। ‘शिद्दत’ प्यार, दर्द, बदले और गहरे जज़्बातों की ऐसी कहानी है, जो राहिल के फिल्ममेकिंग सफर की यादगार शुरुआत बन सकती है।

रश्मि आर्या ने ‘शिव शंभू शंकरा’ से शुरू किया सुरों का सफर ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या का भावुक सिंगिंग डेब्यू ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या ने रचा नया अध्याय
7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी एक्शन करती रहीं दीपिका पादुकोण
7 अगस्त को आएगा ‘आर्यभट्ट का जीरो’ ‘आर्यभट्ट का जीरो’ में हिमांश कोहली का इमोशनल अवतार ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज़
थलपति विजय का आखिरी धमाका! 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी ‘जना नायगन’
‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने जीता फैंस का दिल ‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने खोले पर्दे के पीछे के अनसुने राज
तीन नए चेहरों के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देगी ‘दिल दीवाना हो गया’ काजल चौहान, भानुज सूद और शुभकरण भोपाल की नई शुरुआत, 31 जुलाई को आएगी ‘दिल दीवाना हो गया’ 