‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने जीता फैंस का दिल ‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने खोले पर्दे के पीछे के अनसुने राज
मुंबई (अनिल बेदाग) : आज के दौर में म्यूज़िक वीडियो सिर्फ़ गानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे शानदार सिनेमैटिक अनुभव बन चुके हैं। जितना रोमांचक इनका फाइनल वीडियो होता है, उतनी ही दिलचस्प होती है उसके पीछे की कहानी। यही वजह है कि बिहाइंड-द-सीन्स (बीटीएस) वीडियो दर्शकों के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इनमें कलाकारों की कड़ी मेहनत, घंटों की रिहर्सल, परफेक्ट शॉट्स के लिए दोहराए गए टेक और पूरी टीम का तालमेल देखने को मिलता है।
तमन्ना भाटिया के सुपरहिट गीत ‘आज की रात’ के बीटीएस वीडियो ने उनके डांस और मेहनत की झलक दिखाई, जबकि नोरा फतेही के ‘पायल’ के पर्दे के पीछे के वीडियो ने हाई-एनर्जी कोरियोग्राफी और शानदार तैयारियों से फैंस को प्रभावित किया। वहीं रेवती महुरकर और गुरु रंधावा के ‘क़त्ल’ के बीटीएस वीडियो ने क्रिएटिव प्रोसेस, रिहर्सल और शूटिंग के यादगार पलों को सामने लाकर दर्शकों को एक अलग अनुभव दिया। ये वीडियो साबित करते हैं कि किसी भी हिट म्यूज़िक वीडियो के पीछे सिर्फ़ ग्लैमर नहीं, बल्कि समर्पण, अनुशासन, टीमवर्क और अथक मेहनत की कहानी छिपी होती है। ये साबित करते हैं कि कई बार कैमरे के पीछे की कहानी भी उतनी ही दिलचस्प और मनोरंजक होती है, जितनी कि पर्दे पर दिखाई देने वाली अंतिम प्रस्तुति।

थलपति विजय का आखिरी धमाका! 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी ‘जना नायगन’
तीन नए चेहरों के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देगी ‘दिल दीवाना हो गया’ काजल चौहान, भानुज सूद और शुभकरण भोपाल की नई शुरुआत, 31 जुलाई को आएगी ‘दिल दीवाना हो गया’
‘उत्तर दा पुत्तर’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज़, अन्नू कपूर की फिल्म ने बढ़ाया उत्साह
24 जुलाई को खुलेगा ‘रामायणम्’ का भव्य द्वार, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका, 24 जुलाई की तारीख हुई तय , 24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक
आमिर खान और कबीर खान दिखाएंगे ‘सिल्कयारा 41’ का चमत्कार
‘लव लॉटरी’ में कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का जबरदस्त संगम 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज 