7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी एक्शन करती रहीं दीपिका पादुकोण
7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी एक्शन मोड में दीपिका पादुकोण
मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट से सुर्खियों में हैं। सात महीने की प्रेग्नेंसी के बावजूद वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका’ की शूटिंग पूरी करने में जुटी हैं। मुश्किल एक्शन सीक्वेंस, नाइट शिफ्ट और शारीरिक चुनौतियों के बीच उनका समर्पण यह साबित करता है कि जुनून और जिम्मेदारी साथ-साथ निभाई जा सकती है। दीपिका का यह जज़्बा आज की कामकाजी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभर रहा है।
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सात महीने की प्रेग्नेंसी में भी वह तय आठ घंटे की शिफ्ट में लगातार शूटिंग कर रही हैं और चुनौतीपूर्ण एक्शन सीक्वेंस को पूरी मेहनत से निभा रही हैं। मैटरनिटी ब्रेक से पहले फिल्म को समय पर पूरा करने की उनकी इच्छा ने पूरी यूनिट को प्रभावित किया है। फिल्म की टीम का कहना है कि दीपिका ने कठिन से कठिन दृश्यों को भी पूरे आत्मविश्वास के साथ शूट किया। खास बात यह भी है कि वह अपने प्रोफेशनल दायित्वों के साथ घर पर अपनी डेढ़ साल की बेटी की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं।
एटली के निर्देशन में बन रही साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म ‘राका’ में दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन पहली बार साथ नजर आएंगे। भव्य विजुअल्स और दमदार एक्शन से सजी यह पैन इंडिया फिल्म 2027 की सबसे चर्चित रिलीज़ में शामिल मानी जा रही है। दीपिका का यह समर्पण भारतीय सिनेमा में प्रोफेशनलिज्म और दृढ़ इच्छाशक्ति की नई मिसाल बन गया है।

7 अगस्त को आएगा ‘आर्यभट्ट का जीरो’ ‘आर्यभट्ट का जीरो’ में हिमांश कोहली का इमोशनल अवतार ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज़
थलपति विजय का आखिरी धमाका! 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी ‘जना नायगन’
‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने जीता फैंस का दिल ‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने खोले पर्दे के पीछे के अनसुने राज
तीन नए चेहरों के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देगी ‘दिल दीवाना हो गया’ काजल चौहान, भानुज सूद और शुभकरण भोपाल की नई शुरुआत, 31 जुलाई को आएगी ‘दिल दीवाना हो गया’
‘उत्तर दा पुत्तर’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज़, अन्नू कपूर की फिल्म ने बढ़ाया उत्साह
24 जुलाई को खुलेगा ‘रामायणम्’ का भव्य द्वार, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका, 24 जुलाई की तारीख हुई तय , 24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक 