क्लियरट्रिप का ‘क्रिएटर्स क्लब’ बदलेगा कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया, क्लियरट्रिप ने लॉन्च किया ‘क्रिएटर्स क्लब’ क्लियरट्रिप ने क्रिएटर्स के लिए खोले कमाई के नए दरवाजे
मुंबई (अनिल बेदाग)। सोशल मीडिया अब सिर्फ यात्रा की प्रेरणा का मंच नहीं, बल्कि कमाई का नया जरिया भी बनता जा रहा है। इसी बदलते ट्रेंड को देखते हुए क्लियरट्रिप ने ‘क्लियरट्रिप क्रिएटर्स क्लब’ लॉन्च किया है। यह ऐसा एफिलिएट प्रोग्राम है, जो ट्रैवल कंटेंट को सीधे बुकिंग से जोड़कर क्रिएटर्स को उनकी पहुंच और प्रभाव के आधार पर कमाई का अवसर देता है। खास बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए न्यूनतम फॉलोअर्स की कोई शर्त नहीं है, बल्कि एंगेजमेंट को प्राथमिकता दी गई है।
क्लियरट्रिप की चीफ मार्केटिंग एंड रेवेन्यू ऑफिसर पल्लवी सक्सेना ने कहा, “जेन-ज़ेड ने ट्रैवल निर्णय लेने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। अब यात्रा की प्रेरणा सोशल मीडिया से शुरू होती है और इसी बदलाव के केंद्र में क्रिएटर्स हैं।” उन्होंने आगे कहा, “क्लियरट्रिप क्रिएटर्स क्लब हर पोस्ट को कमाई के अवसर और हर बुकिंग को नई प्रेरणा में बदलने का मंच देता है। हमारा लक्ष्य एक ऐसा सतत इकोसिस्टम बनाना है, जिसमें क्रिएटर्स और यात्रियों—दोनों को लाभ मिले।”
पायलट चरण में क्षेत्रीय क्रिएटर्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें तेलुगु कंटेंट सबसे तेजी से उभरते सेगमेंट्स में शामिल रहा। कंपनी का लक्ष्य 2026 के अंत तक 10,000 से अधिक क्रिएटर्स को इस पहल से जोड़ना है।

भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” अंतरा बनर्जी की पहचान पर मचा बवाल
यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
फैशन के रैंप पर सजी ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल 16 कप्तानों ने बनाया अनोखा पिरामिड 