जुलूस में मातमी रस्में अदा की, युवाओं ने दिखाऐ करतब, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार की विशेष रिपोर्ट
फर्रुखाबाद कमालगंज इस महीने में नवास -ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 परिवारिक सदस्य व साथियों ने कर्बला के मैदान में इस्लाम धर्म की रक्षा के लिए शहीद हुए थे। तब से आज तक पूरी दुनिया के मुसलमान इस शहादत की याद में हर साल मुहर्रम के 10 दिनों को इमाम हुसैन की याद में मनाते हैं। यह महीना हमें सब्र और हक पर चलने की शिक्षा देता है।
शुक्रवार को पूरे ग़म और अकीदत के साथ ताजियों और अलम के जुलूस निकाले गए कस्बा के सराय मोहल्ले से प्रारंभ हुआ यह ऐतिहासिक जुलूस मिठाई गली से प्रमुख मार्गो से होता हुआ कमालगंज थाने के पास कई गांवों के ताजिए एकत्रित हुए और फिर वहा से जुलूस निकाला गया जो कानपुर मुख्य मार्ग से होकर पूर्व मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष फखरुद्दीन के सराय मोहल्ले सभी ताजिए एकत्रित हुए फिर गंगा गली से कर्बला तक पहुँचा जहाँ तमाम ताजिए सुपुर्द-ए-ख़ाक किए गए
मुहर्रम के दशमी को शहादत की याद में ताजिया जुलूस निकालते है महिलाएं बच्चे पुरुष गम में नवमी दशमी को रोजा रख कर शोक जताते है।
जुलूस में मातमी रस्में अदा कीं:युवाओं ने दिखाए करतब, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
मौलाना मुबीन सिद्दीकी ने कहा, “मोहर्रम का महीना हमें हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानियों की याद दिलाता है। कर्बला का संदेश इंसानियत, सब्र, हक और इंसाफ के लिए संघर्ष का संदेश है, जिससे हर व्यक्ति को सीख लेनी चाहिए।”
कमालगंज कस्बे के स्थानी लोगों ने राहगीरों और क्षेत्रवासियों को शरबत पिलाया भंडारा भी हुआ इस दौरान इंसानियत, भाईचारे और त्याग का संदेश दिया गया।
वक्ताओं ने कर्बला की जंग को सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए लड़ा गया बताया। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने अन्याय के खिलाफ अपनी और अपने परिवार की कुर्बानी देकर सच्चाई और इंसाफ का मार्ग दिखाया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कर्बला के शहीदों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान अमन-चैन और देश की खुशहाली के लिए दुआएं भी मांगी गईं।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 