कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार, कान्स में दिखा सोनिया बंसल का देसी ग्लैमर, राधा रानी से प्रेरित लुक में सोनिया बंसल ने कान्स में मचाई सनसनी
मुंबई (अनिल बेदाग) : ग्लैमर, फैशन और सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में गिने जाने वाले 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार भारतीय संस्कृति की खूबसूरत छाप छोड़ती नजर आईं बिग बॉस 17 फेम अभिनेत्री सोनिया बंसल। अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के साथ सोनिया ने सिर्फ रेड कार्पेट पर कदम नहीं रखा, बल्कि भारतीय आध्यात्म, परंपरा और आधुनिक फैशन का ऐसा संगम पेश किया जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
अपनी आगामी पर्यावरण आधारित फिल्म द लास्ट ब्रीथ का प्रतिनिधित्व करते हुए सोनिया बंसल ने मशहूर डिज़ाइनर डॉली जे द्वारा तैयार किए गए पेस्टल पिंक लहंगा-साड़ी फ्यूज़न आउटफिट में शाही अंदाज़ बिखेरा। सफेद फूलों की कढ़ाई, गोल्ड डिटेलिंग और सिर पर ओढ़ा गया शीयर दुपट्टा उनके पूरे लुक को राधा रानी से प्रेरित दिव्यता प्रदान कर रहा था। एमरल्ड और अनकट डायमंड ज्वेलरी, हाथों पर आलता, छोटी बिंदी और बालों में सजा मोरपंख उनके लुक को भारतीय पौराणिकता की अनोखी पहचान दे रहा था।
सोनिया ने कहा कि कान्स के रेड कार्पेट पर भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना उनके लिए गर्व का क्षण है। खास बात यह भी है कि उनकी फिल्म द लास्ट ब्रीथ सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि वनों की कटाई जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दे को भी सामने लाती है। इस फिल्म में उनके साथ शिव ठाकरे भी नजर आएंगे।

वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल, निकिता रावल की नई उड़ान को वरुण धवन का सम्मान
निर्दोष पुरुषों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर ध्यान दिलाने के लिए सोनू त्यागी ने जारी किया काल्पनिक बुक कवर
क्लियरट्रिप का ‘क्रिएटर्स क्लब’ बदलेगा कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया, क्लियरट्रिप ने लॉन्च किया ‘क्रिएटर्स क्लब’ क्लियरट्रिप ने क्रिएटर्स के लिए खोले कमाई के नए दरवाजे
‘वीवन’ से रचेगा नया सिनेमाई इतिहास कॉमिक कॉन में गूंजा ‘वीवन’ का जादू मुंबई कॉमिक कॉन में ‘वीवन’ का ग्रैंड शो
भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह, मुंबई से शुरू हुआ टेक्सटाइल मशीनरी कॉरिडोर
फेडरल बैंक का बड़ा दांव, स्टैंडर्ड चार्टर्ड के 4.5 लाख कार्ड ग्राहकों पर नजर स्टैंडर्ड चार्टर्ड की रणनीतिक शिफ्ट, फेडरल बैंक को मिला बड़ा मौका 