यामी गौतम धर के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू
यामी गौतम धर के स्टाइल में चमका कैरेटलेन का ‘काशिका’ और ‘लहर’ कलेक्शन
उपदेश टाइम्स मुंबई
मुंबई (अनिल बेदाग): अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर टाटा ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड केरटलाने ने अपने दो नए कलेक्शन ‘काशिका’ और ‘लहर’ पेश किए हैं। ब्रांड एम्बेसडर यामी गौतम धर इन कलेक्शंस के विजुअल्स में अपने खास अंदाज़ से आभूषणों की खूबसूरती को और निखारती नज़र आ रही हैं।
‘काशिका’ कलेक्शन प्राचीन नगरी वाराणसी की दिव्य आभा से प्रेरित है, जिसमें मंदिरों की भव्यता और स्थापत्य कला की झलक देखने को मिलती है। 14 कैरेट गोल्ड और नैचुरल डायमंड्स से तैयार ये डिज़ाइन्स पारंपरिक विरासत को आधुनिक रूप देते हैं। वहीं ‘लहर’ कलेक्शन सागर की लहरों की लय से प्रेरित है, जिसमें ब्लू टोपाज और गोल्ड का आकर्षक संयोजन हर पीस को खास बनाता है।
कैरेटलेन के मैनेजिंग डायरेक्टर सौमेन भौमिक ने कहा, “काशिका’ के जरिए हम काशी की कालजयी विरासत को सम्मानित करना चाहते हैं, जबकि ‘लहर’ कलेक्शन आधुनिकता और प्रवाह का प्रतीक है। अक्षय तृतीया पर ये कलेक्शंस हमारे डिज़ाइन विज़न और ग्राहकों की बदलती पसंद को दर्शाते हैं।” दोनों कलेक्शंस पारंपरिक प्रेरणा और समकालीन स्टाइल का बेहतरीन मेल हैं, जो हर अवसर पर पहनने के लिए उपयुक्त हैं।

भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” अंतरा बनर्जी की पहचान पर मचा बवाल
यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
फैशन के रैंप पर सजी ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल 16 कप्तानों ने बनाया अनोखा पिरामिड 