जिलाधिकारी ने तहसील घाटमपुर कार्यालय का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने तहसील घाटमपुर कार्यालय का किया निरीक्षण
कानपुर नगर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को तहसील घाटमपुर कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखागार, कानूनगो रजिस्ट्रार कार्यालय सहित विभिन्न कक्षों और पटलों का जायजा लिया तथा अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालयीन कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि सभी रजिस्टर और अभिलेख अद्यतन रखे जाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए नियमित निरीक्षण और अनुश्रवण बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

औचक निरीक्षण में तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले, डीएम ने वेतन रोका
कानपुर नगर की पहली आईएसओ सर्टिफाइड तहसील बनी घाटमपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एमएसएमई विकास कार्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, 47 दिव्यांगजनों को जारी हुए प्रमाण पत्र
टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी 