“पहली नज़र को सलाम 2” के म्यूज़िकल मुहूर्त से गूंजा मुंबई
सिया के राम’ की सीता संग बड़े पर्दे पर दिखेंगे राज रंजीत
थिएटर से फिल्मों तक: राज रंजीत का नया दमदार अध्याय
मुंबई (अनिल बेदाग) : हिंदी फिल्म “पहली नज़र को सलाम 2” का म्यूज़िकल मुहूर्त गीत रिकॉर्डिंग के साथ संपन्न हुआ। इस फिल्म में ‘सिया के राम’ से पहचान बना चुकीं मदीराक्षी मुंडले और प्रतिभाशाली अभिनेता राज रंजीत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्माता-निर्देशक संतोष मिश्रा, जिन्होंने पहले हिट रीजनल फिल्म “पहली नजर को सलाम” बनाई थी, अब उसके सीक्वल को हिंदी समेत कई भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज करने जा रहे हैं। मदीराक्षी, जो पौराणिक और ऐतिहासिक किरदारों के लिए जानी जाती हैं, इस बार एक सशक्त और आत्मनिर्भर युवती की भूमिका निभा रही हैं। उनका कहना है कि फिल्म महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है। वहीं, 14 वर्ष की उम्र से रंगमंच से जुड़े राज रंजीत एक संवेदनशील प्रेमी के रूप में दिखाई देंगे। 7 मार्च से बिहार में शूटिंग शुरू होगी और साउथ के एक्शन डायरेक्टर के दमदार स्टंट्स फिल्म को खास बनाएंगे। फिल्म के गीत-संगीत और दमदार कहानी को लेकर टीम बेहद उत्साहित है।

सोनू त्यागी को 7वें वर्ल्ड मेंटल हेल्थ कांग्रेस एंड अवॉर्ड्स में “टॉप मोस्ट लीडर इन मेंटल हेल्थ” अवार्ड
भारत का फाउंड्री सेक्टर लिखेगा विकास की नई इबारत 2047 की ओर भारत के फाउंड्री उद्योग की तेज़ रफ्तार
मुंबई में आर्किटेक्ट पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 का धमाकेदार फिनाले मुंबई में आर्किटेक्ट पिकलबॉल का उत्सव
भविष्य की कहानी लिखने को तैयार है सिप्पी फिल्म्स सिप्पी फिल्म्स की नई रचनात्मक उड़ान
सपनों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत है शुभम मोटीवाला एंड ज्वेलर्स-हेमा मालिनी
₹51 लाख का ब्लैक पावर: उर्वशी रौतेला ने फिर रचा फैशन इतिहास, ₹51 लाख के आउटफिट में छाईं उर्वशी रौतेला, उर्वशी रौतेला के ब्लैक लुक ने थाम लीं नज़रें 