बीपीएस पब्लिक स्कूल, एटा में आयोजित विदाई समारोह
उपदेश टाइम्स समाचार
एटा।शनिवार को शहर के बीपीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित विदाई समारोह हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में चेयरमैन डा. अशोक कुमार व प्रधानाचार्य जिम थामस ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजव्लन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार तथा संचालन प्रधानाचार्य श्री जिम थॉमस के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से फार्मेसी के प्रबंध निदेशक डॉ. अंकुर यादव, फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र सिंह, प्रधान अध्यापिका श्रीमती लिली एवं उप प्रधानाचार्य श्री विशाल कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेहा यादव रहीं।
अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “विद्यार्थी जीवन परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की नींव है। जो छात्र समय का सदुपयोग करते हैं, वही भविष्य में सफलता प्राप्त करते हैं।”
प्रबंध निदेशक डॉ. अंकुर यादव ने कहा कि “शिक्षा केवल उपाधि नहीं होती, बल्कि सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है। विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”
मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेहा यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “जीवन में सफलता के लिए धैर्य, परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है “तथा विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम को स्मरणीय बनाने के लिए कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। छात्रों ने स्वागत गीत, समूह नृत्य, विदाई गीत, कविता पाठ एवं लघु नाटिका प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक बना दिया।अंत में प्रधानाचार्य जिम थॉमस ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह में मिस फेयरवैल भूमिका राजपूत व मि. फेयरवैल प्रियांशू यादव को दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण अजीत प्रताप, आकाश,अजय,राज कुमार, प्रिया गुप्ता सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

“फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव” के विजेताओं को किया सम्मानित
एटा महोत्सव में संयुक्त प्रेस क्लब का अखिल भारतीय पत्रकार सम्मेलन, युद्ध और शांति में पत्रकारिता की भूमिका पर गंभीर विमर्श एवं उपदेश टाइम्स के मान पाल सिंह कों किया गया सम्मानित
ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,हुआ हाथ में फ्रैक्चर, बाइक हुई चकनाचूर
मुख्य आरक्षी विजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई
आखिर क्यों बना कमल सिंह पूत से कपूत, दहेज प्रथा नशाखोरी कुछ कुरीतियों के कारण परिवार के चार लोग काल के गाल में समा गए
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण ने पंचायतन कक्ष” का विधिवत किया उद्घाटन 